हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना सिम्भावली पुलिस ने चैकिंग के दौरान हरोड़ा रोड के नए पुल स एक बदमाश को धर दबोचा। पुलिस ने युवक के कब्जे से एक बाइक स्पेंलडर काले रंग की बरामद की है। आरोपी पिलखुवा के आर्य नगर का सुमित है। पुलिस ने बताया कि सिम्भावली पुलिस हरोड़ा के ऩए पुल पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक सवार को पुलिस ने जांच के लिए रोक लिया। युवक बाइक के कोई पेपर नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


























