हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार को दो दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया. थाना समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे दीपक भूकर ने जनसुनवाई में लापरवाही बरतने पर दोनों को सस्पेंड कर दिया जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है. बताया जा रहा है कि दो फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने में दरोगा विनोद और रामकिशोर ने लापरवाही बरती जिसके बाद एसपी ने दोनों को तलब कर लिया और संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सस्पेंड कर दिया.


























