हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित मोहल्ला शक्ति नगर में विद्युत विभाग की एक लापरवाही सामने आई है जहां खुले में रखा ट्रांसफार्मर मौत को दावत दे रहा है. आए दिन विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रहती है. बता दें कि खाली पड़े प्लॉट की जमीन पर रखा यह ट्रांसफार्मर कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है. यहां फैले तारों की चपेट में आकर किसी की मौत हो सकती है. बारिश के दिनों में हालात और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं. स्थानीय लोगों की मांग है कि ऊर्जा विभाग इस ओर ध्यान दें.
हापुड़ के वार्ड नंबर 37 के मोहल्ला शक्तिनगर की यह तस्वीर अपने आप में लापरवाही के हालातों को उजागर कर रही है. खानापूर्ति के मकसद से रखा गया यह ट्रांसफार्मर कभी भी हादसे का कारण बन सकता है.
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























