हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : करंट लगने से मरे एक बंदर को हनुमान भक्तों ने सनातन संस्कृति के अनुसार अंतिम संस्कार करके दफना दिया। हुआ यह था कि रविवार को हापुड़ के पक्कबाग चौपला पर एक बंदर की करंट लगने से मौत हो गई। इस सूचना पर हनुमान भक्त नीरज शर्मा, दिनेश ठाकुर, सचिन सिरोही आदि मौके पर पहुंचे और बंदर के शव को ले जाकर रेलवे लाइन के निकट तालाब के बराबर में दफना दिया। बंदर का अंतिम संस्कार सनातन संस्कृति के अनुसार किया गया।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209


























