हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में संचालित 102 और 108 एंबुलेंस में फर्जीवाड़े के बाद अब एक और मामला सामने आया है जहां पीसीआर पर्चियां में भी घपले की आशंका जताई जा रही है. मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए है.
बताते चलें कि 102 और 108 एंबुलेंस में गर्भवती के साथ-साथ सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है. मरीजों की पीसीआर यानी पेशेंट केयर रिपोर्ट की एक पर्ची अस्पताल, एक पर्ची लखनऊ और आखरी पर्ची एंबुलेंस पर तैनात कर्मचारियों के पास मौजूद रहती है. सामने आया है कि पीसीआर रिपोर्ट में भी घपला हुआ जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509


























