हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बछलौता रोड पर स्थित एक गार्मेंट्स की दुकान में ठगों ने दुकानदार को झांसा देकर 25 से 30 हजार रुपए का चूना लगा दिया। एक महिला और दो व्यक्ति दुकान में घुसे और दुकानदार से कपड़े दिखाने के लिए कहा। इसी बीच ठगों ने हजारों रुपए के कपड़े और करीब 17 हजार रुपए की नकदी पर हाथ पर साफ कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है।
बता दें कि बछलौता रोड पर भगत सिंह क्लेक्शन के नाम से एक रेडीमेट गार्मेंट्स की दुकान है। दोपहर करीब एक बजे एक वैगनऑर कार दुकान पर पहुंची जिसमें एक चालक, एक महिला समेत चार लोग सवार थे। कार से एक महिला और दो व्यक्ति उतरे और दुकान में जाकर शॉपिंग करने के लिए कपड़े देखने लगे। इसी बीच ठगों ने दुकान के संचालक सुमित सिद्धू पुत्र सुरेश सिंह निवासी लालपुर थाना हापुड़ देहात को अपनी बातों में उलझा लिया और महिला कपड़े चुराने में लग गई और सीधे कार में जाकर बैठ गई। वहीं ठगों ने दुकान में रखी करीब 17 हजार रुपए नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। जब दुकानदार को पता चला तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसने कार का पीछा किया लेकिन कार सवार भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुट गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 25 से 30 हजार रुपए का नुकसान दुकानदार हो गया।
VIDEO: Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 9582002050

























