👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बकरीद पर ईद की नमाज की सभी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली है। जिला प्रशासन ने स्थानीय निकायों को सफाई तथा विद्युत विभाग को बिजली की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए है। ईदगाह सहित मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की जाएगी।
शहर काजी मुफ्ती मकसूद आलम ने बताया कि ईद की नमाज ईदगाह में नमाद की समय सुबह 7 बजे होगी। जामा मस्जिद में 7.30 बजे, मक्का मस्जिद बुलंदशहर रोड पर 7.45 बजे, मरकज मस्जिद 6.30 बजे, मस्जिद मदरसा रहमानिया 6.45 बजे, मस्जिद मदरसा फैजुल कुरान 6.45 बजे, मस्जिद मुगीसा में ईद की नमाज 7.15 बजे होगी।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

























