👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी ने हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर शुक्रवार को क्लैक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया।
हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रशांत शर्मा, आशीष शर्मा, लौकेश शर्मा आदि शुक्रवार को जिला कलैक्ट्रेट पहुंचे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बैंच की स्थापना की मांग को लेकर धरना दिया।
पार्टी के पदाधिकारियों न मांग के समर्थन में एक 5 सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी विवेक यादव को दिया जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बैंच की स्थापना, जिला न्यायालय के लिए नया भवन, ताथ जिला न्यायालय भवन के लिए 200 मीटर की परिधि के अतर्गत अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई है।


























