👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विद्युत वितरण खंड गढ़मुक्तेश्वर के सभी उपभोक्ताओ को एक बार फिर राहत दी गई है. ओ टीएस योजना को 15 जुलाई तक बढ़ाया गया है. योजना उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत बिजली के बिलों पर 100 सरचार्ज की छूट मिल रही है. इस योजना की अवधि 15 जुलाई 2022 को पूर्णतया समाप्त हो रही है योजना के अब मात्र 7 दिन शेष बचे है. सभी उपभोक्ता इस योजना का लाभ लेने हेतु अपना बिल आज ही जमा करा सकते हैं वरना पूरा बिल भरना होगा और बकाये पर संयोजन भी काट दिया जाएगा. इसके लिए गढ़ में सभी कैश काउंटर्स रविवार को भी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लगातार खुले रहेंगे।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209






























