👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर हापुड़ की प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी ने एक और परिवार के मतभेदों को दूर करा कर दो पक्षों को साथ रहने को राजी किया. प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी और उनके स्टाफ के प्रयास से लोकेश पत्नी सज्जन निवासी ग्राम बड़का नंगला, बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ अपने बेटे और बहू के साथ रहने को राजी हो गई जिनमे विवाद हो गया था. निरीक्षक प्रतिमा त्यागी ने सास-बहू को एक कर दिया. मामले की सफल काउंसलिंग कराकर एप्लीकेशन का सफल अनावरण कराया गया है.
























