👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित कृष्णा नगर में टीएसएस स्कूल के पास बुधवार की रात अचानक तारों में फॉल्ट होने की वजह से स्पार्किंग होने लगी और देखते ही देखते तारों में आग लग गई. ऐसा लगा कि जैसे किसी ने पटाखे जलाए हो. इसी बीच क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फॉल्ट को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी जिसके बाद रात 1 बजे के आसपास विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई.
































