हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष व किसान ज्ञानेंद्र त्यागी ने एक कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह से कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे अमृत महोत्सव अभियान के अन्तर्गत हापुड़ जनपद के सभी तालाबों को क़ब्जा मुक्त कर अमृत महोत्सव अभियान को गति दी जाये. लगातार जल स्तर में गिरावट आ रही है और सभी तालाबों पर अतिक्रमण हो रहा है. वर्षा का पानी भी भूमि में नहीं पँहुच रहा है क्योंकि भूमि के श्रोत बन्द हो चुके हैं. इस पर भी विचार करने की जरूरत है. दूसरी ओर सरकार द्वारा कई वर्षों से वन महोत्सव अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक वर्ष पौधारोपण हो रहा है लेकिन बेसहारा व आवारा पशुओं द्वारा वृक्षारोपण किये गये पौधे चट कर दिये जाते हैं. यह भी एक गंभीर समस्या है. इस पर भी विचार करने की जरूरत है.
ज्ञानेंद्र त्यागी ने जिला मुख्य विकास अधिकारी से मांग की कि दोनों विभाग के अधिकारियों को आदेशित कर तत्काल कार्रवाई की जाये.
































