👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एक फौजी ने एक फौजी के बेटे को फिजिकल में पास कराने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपए ठग लिए। थाना धौलाना के गांव कंदौला का प्रथम पाल सिंह थल सेना से सेवा निवृत्त है। प्रेमपाल सिंह की जान पहचान थल सेना से ही रिटायर्ड लखनऊ के राजेश मिश्रा से थी। एक दिन राजेश मिश्रा गांव कंदौला आया और कहा कि वह उसके बेटे लौकेश को फिजिकल में पास करा देगा। आरोप है कि राजेश मिश्रा को विभिन्न तिथियों में प्रथम पाल सिंह ने साढ़े छह लाख रुपए भेज दिए। रुपए वापिस मांगने पर नहीं लौटाए। पुलिस ने राजेश मिश्रा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209





























