👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद उपचार के दौरान हुई मरीज की मौत के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच कमेटी गठित कर एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट मांगी है. टीम में एसीएमओ और सर्जन को शामिल किया गया है.
बताते चलें कि हाल ही में एक अस्पताल में पथरी के उपचार के दौरान विनोद नामक मरीज की मौत हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया था. सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है.
Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 9582002050






























