हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ समेत आसपास के जनपदों के युवा अब अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. सेना में अग्निवीरों की भर्ती 20 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित की गई है. फिलहा वेस्ट यूपी की इस भर्ती में मेरठ समेत सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के 12 जिलों के आवेदक भाग ले सकते हैं. आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ हो चुकी है.
आपको बता दें कि सेना में अग्निवीरों की भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. वेस्ट यूपी में अग्निवीरों की पहली भर्ती रैली मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित की गई है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 5 जुलाई से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि तीन अगस्त होगी. अधिक जानकारी के लिए joinindianarmy.nic.in पर जाकर हासिल की जा सकती है.
वेस्ट यूपी की पहली भर्ती रैली में हापुड़, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुद्धनगर, बागपत, गाजियाबाद के युवा आवेदन कर सकते हैं. आवेदक की उम्र साढ़े 17 वर्ष से लेकर 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए. भर्ती रैली 20 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित है.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209

























