👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा पुलिस द्वारा पकड़े गए दो युवकों से एक जुलाई को 40 ग्राम स्मैक बरामद की है। ये नौजवान राधापुरी हापुड़ के भगवान का बेटा भरत सोनी व पुराना बाजार हापुड़ के प्रमोद के बेटे अंकुश उर्फ चिक्की है।
गिरफ्तारी के दोनों नौजवान एक बाइक पर सवार थे और यह बाइक मार्च माह में खरीदी गई थी। यह बाइक मोती गंज-2 के जय प्रकाश सिंघल के बेटे निखिल सिंघल के नाम है। भरत सोनी ने पुलिस को बताया कि उसकी निखिल सिंघल से दोस्ती है, वह बाइक मांग कर लाया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि निखिल की कहीं अफीम के धंधे में संलिप्ता तो नहीं है। पुलिस बाइक मालिक को पूछताछ के लिए बुलाएगी।

































