हापुड़, सू वि(ehapurnews.com): बुधवार 06 जुलाई को प्रस्तावित यूपी-बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022-24 को शासन की मंशानुरूप पारदर्शी, शुचितापूर्ण, त्रुटिरहित, नकलविहीन संपन्न कराने के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में एक संयुक्त बैठक हुई।
डीआईओएस डॉ0 पी के उपाध्याय बताया कि जनपद में कुल 07 परीक्षा केंद्र बने हैं, जिस पर 3500 परीक्षार्थी बीएड की प्रवेश परीक्षा देंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक जनपद स्तरीय अधिकारी को केंद्र प्रतिनिधि नियुक्त किया है, जिनके द्वारा कोषागार से गोपनीय परीक्षा सामग्री परीक्षा केंद्रों पर ले जाया जाएगा और परीक्षा समाप्ति के बाद सामग्रियों को पुनः कोषागार में जमा कराया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में, प्रथम पाली प्रातः 09 से 12 बजे एवं द्वितीय पाली अपराहन 02 से 05 के मध्य आयोजित होगी। परीक्षा प्रारंभ होने के अधिकतम आधे घंटे तक ही परीक्षार्थियों का प्रवेश मान्य होगा। बीएड प्रवेश परीक्षा में गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग होगी ।परीक्षा के बाद प्रश्न पुस्तिकाएं जमा कर ली जाएंगी, सिर्फ ओमार सीट की तृतीय कॉपी परीक्षार्थियों को दी जाएगी। परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की परिधि में फोटो कॉपी की दुकानें, साइबर कैफे इत्यादि पूर्णता बंद रहेंगे। कोविड 19 के नियमो का पालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा को शांतिपूर्ण नकल विहीन कराने के उद्देश्य से 14 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
बैठक में उन्होंने परीक्षा सम्बन्धी बिंदुवार व्याख्या करते हुए परीक्षा में योजित समस्त केंद्राध्यक्षों, केंद्र प्रतिनिधियों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र पर्यवेक्षकों को इस परीक्षा को पूरी तन्मयता व ईमानदारी से संपन्न कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए। सभी योजित पदाधिकारियों ने निर्गत पुस्तिका में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप त्रुटि, नकलविहीन परीक्षा कराने का आश्वासन दिया। बैठक में परीक्षा से संबंधित स्टेशनरी, रोल लिस्ट, डेस्क स्लिप आदि सभी सामग्री समस्त केंद्राध्यक्षों को उपलब्ध कराई गई। केंद्र प्रतिनिधियों, केंद्र पर्यवेक्षकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दिशा-निर्देश पुस्तिका उपलब्ध कराई। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक का संचालन डॉ बागिश ने किया।
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209

































