हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के गांव सलोनी में शादी की खुशियां मातम में बदल गई जब चचेरी बहनों की शादी में आया एक युवक नहर में नहाने के दौरान अचानक डूब गया और उसकी मौत हो गई. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है. गमगीन माहौल में दुल्हनों की विदाई की गई.
दरअसल रविवार को दिन में बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलोनी निवासी चंद्रपाल सिंह की दो बेटियों की शादी थी जिसमे 38 वर्षीय गुड्डू भी आया. चंद्रपाल का भतीजा गुड्डू फेरों की रसम शुरू होने के बाद गर्मी से परेशान होकर सिंभावली के गांव हरोड़ा के पास नहर पुल पर पहुंच गया और नहाने के लिए नहर में उतर गया जो कि अचानक गहरे पानी में डूबने लगा जिसे देखकर लोगों ने शोर मचाया. कड़ी मशक्कत के बाद युवक का रेस्क्यू किया गया जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गुड्डू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया बेहद गमगीन माहौल में दोनों दुल्हनों की विदाई हुई.

































