👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 328/22 धारा 380/457/411 भादवि में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी के 45 टायर व अवैध असलहा बरामद किया है।आरोपी हापुड के गांव सुल्तानपुर का कादिर व बलरामपुर सिम्भावली का नासिर हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
































