👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/सुरेंद्र शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार ने एस एस आई के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है. बता दें कि अनिल कुमार से पूर्व दरोगा विपिन कुमार एसएसआई के पद पर तैनात थे जिनका तबादला थाना सिंभावली क्षेत्र में हो गया.
सोमवार को बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र से आए वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बाबूगढ़ थाने में एसएसआई के पद पर कार्यभार संभाला. अनिल कुमार का कहना है कि जांच को गति देने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठाएगी. आपको बता दें कि बाबूगढ़ थाने में एसएसआई के पद पर तैनात रहे विपिन कुमार का तबादला सिंभावली क्षेत्र में हो गया है.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209

























