👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में जगह-जगह नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारियों द्वारा कावड़ यात्रा को लेकर साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है. रविवार को फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड समेत विभिन्न इलाकों में सफाई अभियान चलाया गया और कांवड़ यात्रा को देखते हुए सफाई की गई.
आवास विकास वाले पुल के पास स्थित मार्ग के किनारे उगी झाड़ियों को साफ किया गया और स्वच्छता पर जोर दिया. बता दें कि कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग से सैकड़ों कांवड़िये गुजरते हैं जिनकी सुविधा को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है.
























