हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर की राजस्थान में हुई गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को हापुड़ में आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने चंद्रशेखर की रिहाई तथा सीएचए के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार व अजय गुर्जर, श्यामवीर सिंह, संजीव गौहरा, मनीष आदि रविवार को हापुड़ में उपजिलाधिकारी के कार्यालय पर पहुंचे, उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार सीएचए कर्मचारियों को हटाने का प्रयास कर रही है। कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर चंद्रशेखर आजाद कर्मचारियों से भेंट करने जा रहे थे कि राजस्थान सरकार ने होटल से चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार कर लिया। संगठन की मांग है कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को रिहा किया जाए और सीएचए के कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























