👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की भीमनगर चौकी क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकरनगर में रविवार की सुबह दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. एक पक्ष का आरोप है कि उस पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडे और पंच से वार किया है. पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
अंबेडकरनगर के राहुल पुत्र नवाब ने थाने में तहरीर दी है कि पड़ोस के रहने वाले कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर उसके व परिजनों के साथ मारपिटाई की जिसमें गर्भवती महिला भी घायल हो गई. राहुल का कहना है कि लाठी-डंडे और पंच से उस पर और उसके परिजनों पर जमकर वार किया. रोता बिलखता परिवार भीम नगर चौकी पहुंचा और पुलिस से कार्रवाई की मांग की.
































