हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ को खींचने के लिए जनपद के कोने-कोने से भक्तों का सैलाब भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ को खींचते है और महाभोग प्रसाद ग्रहण करते हैं, वह जन्म मृत्यु के भव बंधन से छूट जाते है। आइए आपकों दिखाते है। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पर ई हापुड़ न्यूज टीम द्वारा की गई कवरेज-
भगवान श्री जगन्नाथ रथ रविवार की सुबह हापुड़ के पुराना बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शुरु हुई। रथ में सवार भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलदेव जी, बहन सुभद्रा जी के विग्रह के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जय जगन्नाथ के उद्घोष से वातावरण धर्ममय हो गया। भक्तजन महिलाएं व पुरुष रथ व संकीर्तन मंडलियों के आगे झाडू लगाते हुए चल रहे थे।
भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल भक्तजन संकीर्तन व नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। लोगों ने रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रथ यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी, आईस्क्रीम, आम, पानी, शीतल पेय आदि का प्रसाद वितरित किया।
































