👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित वैठ डहरा कुटी मार्ग पर सड़क किनारे एक पांच फीट लंबा नाग निकलने से हड़कंप मच गया. नाग को सड़क किनारे देख सभी ने अपने वाहन रोक लिए. जो जहां था वहीं रुक गया ऐसे में जहरीले नाग को देखकर उसके पास जाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई लेकिन कुछ देर बाद नाग स्वयं ही वहां से चला गया.
मामला शुक्रवार का है जब वेठ डेहरा कुटी मार्ग पर आम दिनों की तरह राहगीरों का आवागमन जारी था. शाम के समय अचानक मार्ग के किनारे एक सांप कुंडली मारकर बैठ गया जिसे देखकर वाहन रुक गए और नाग के खेतों में जाने का इंतजार करते रहे. कुछ समय बाद नाग जंगल की ओर चला गया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली और यातायात सुचारू हुआ.
































