उदयपुर कांड के विरोध में गुरुवार को हापुड़ में कई हिंदू संगठनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए विरोध जताया और हत्यारोपियों के विरुद्ध कड़ी व दंडात्मक कार्यवाई की मांग की।
भाजपा से निष्कासित नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल की एक संप्रदाय के दो व्यक्तियों द्वारा निर्मम हत्या कर दिए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने हापुड़ के रेलवे रोड पर गुरुवार को विरोध व्यक्त किया।
विहिप के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार अग्रवाल व अरुण कुमार अग्रवाल आदि कार्यकर्ता गुरुवार को हापुड़ के रेलवे रोड पर एक भवन में एकत्र हुए और उदयपुर कांड के विरोध में बैठक की। विहिप पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन एडीएम व अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र को दिया।
ज्ञापन में मांग की है कि कन्हैया लाल के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, हत्यारोपी को फांसी की सजा तथा असामाजिक गतिविधियों में लिप्त संगठनों पर प्रतिबंध लगाया जाए।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























