👁 0 views Views
नगर पालिका परिषद पिलखुवा ने पिलखुवा के सात जर्जर भवनों को चिन्हित कर भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया है और मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं. शहरी क्षेत्र में बने भवन काफी जर्जर हो चुके हैं जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं. बता दें कि पिलखुवा के रामपुरा, आर्य नगर, लुहारयान, अशोक नगर समेत अन्य मोहल्लों में सात जर्जर भवनों को चिन्हित किया गया है. जिन्हें जल्द से जल्द मरम्मत कराने के लिए कहा गया है. यदि मरम्मत नहीं कराई गई तो भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
VIDEO: घर बैठे मॉडल्स/प्रोजेक्ट्स बनवाने में ले मदद: 8433164162
































