👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई 02 चोरी की घटनाओं का अल्प समय में सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी का सामान गैस सिलेंडर, लोहा,इन्वर्टर तथा चौदह हजार की नकदी व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल रिक्शा बरामद की है।आरोपी गांव दरियापुर का रजत,रवैया का सोनू व ढाका का मोनू चौधरी तथा देवली का मोहित हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ेः चेयरमैन गीता गोयल व उनके पति के पास हैं दस प्लॉट, तीन वाहन?
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE





























