हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बुधवार की सुबह दो कारों की भिड़ंत हो गई जिसमें एक गाड़ी पलट गई. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया. साथ ही गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें असपताल में भर्ती कराया गया है.
मामला अठसैनी को दिल्ली बाईपास से जोड़ने वाले हाईवे का है जहां हुए बाइक के सड़क एक्सीडेंट के दौरान मौके से गुजर रही एक कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिसके बाद पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी. हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई. गाड़ी के अंदर दोनों एयरबैग खुल गए. मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने कार सवारों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.





























