हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बुधवार यानी 29 जून से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है. इसके लिए नगर निकायों को आदेश भी जारी किए गए हैं जिसके चलते बाबूगढ़ नगर पंचायत चैयरमेन जगबीर सिंह गुर्जर ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शपथ ली और दिलाई. बता दें कि सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से प्लेट, चम्मच, गिलास आदि बनाए जाते हैं जो कि पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं. ऐसे में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया है. बाबूगढ़ में चलाए गए इस अभियान के दौरान अवनीश बाबू, मनोज कुमार पंकुल, मोनू, विजय ठेकेदार, टिंकू, अनीस सभासद आदि मौजूद रहे.
बता दें कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरू हो चुका है और ऐसे में तीन जुलाई तक जगह-जगह छापेमारी की जाएगी. यदि कोई सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए पाया गया तो ऐसे में एक हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा.





























