हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान हाथरस के विनोद विहार कॉलोनी निवासी अनमोल गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता के रूप में हुई है जो कि हाथरस में गायत्री मंदिर के पास रहता था. शव के पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई शुरू हो चुकी है.
मामला मंगलवार की शाम करीब छह बजकर 55 मिनट का है जब हापुड़ रेलवे स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी कि शाम लगभग 6:50 पर किलोमीटर संख्या 103/24-22 के बीच एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया. सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और पाया कि 103/26-28 के मध्य डाउन लाइन में एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है जिसे डीएमओ ने मृत घोषित कर दिया.
शाम सात बजकर 20 मिनट पर शव को रेलवे लाइन से हटाकर ट्रैक क्लियर किया गया और रात लगभग आठ बजे जीआरपी ने शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया. मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है जिसपर अनमोल गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता निवासी हाथरस लिखा हुआ है. वहीं मृतक के पास से कोई रेल टिकट नहीं मिला.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























