हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में 108 एंबुलेंस में एक और बच्चे की किलकारी गूंजी. मंगलवार को एक महिला ने एंबुलेंस में नन्ही परी को जन्म दिया जिसके बाद जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस स्टाफ ने अस्पताल में भर्ती कराया.
गांव लुहारी की रहने वाली पूनम पत्नी अर्जुन कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर आशा सीमा ने 108 पर एम्बुलेंस को कॉल किया. सलारपुर हाईवे पर स्थित 108 एंबुलेंस तुरंत मरीज के गांव लाहौरी उसके घर पर पहुंची. जैसे ही एंबुलेंस मरीज को लेकर देहरा कुटी के पास पहुंची तो महिला को प्रसव पीड़ा तेज होने लगी. एंबुलेंस कर्मचारी दीपक व प्रवीण ने सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस को साइड में रोककर डिलीवरी करवाई जिसमें महिला ने बच्ची को जन्म दिया. इसके उपरांत स्टाफ ने नजदीकी सरकारी अस्पताल गढ़मुक्तेश्वर में जच्चा-बच्चा को भर्ती करा दिया.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























