हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आषाढ़ अमावस्या पर मंगलवार को लाखों श्रद्धालुओं ने जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई. गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण हाईवे पर जाम लग गया.
आषाढ़ अमावस्या के मौके पर मंगलवार की सुबह श्रद्धालुओं ने बृजघाट पर पहुंच कर गंगा में डुबकी लगाई. श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के पश्चात पूचा-अर्चना की और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र दान किए. गंगा स्नान के लिए भक्त सोमवार की शाम को ही पहुंच गए. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली अमरोहा से आए भक्तों ने गंगा स्नान किया.
ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारे लगाते हुए गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया. गंगा में डुबकी के बाद सूर्यदेव को अर्ध्य दिया. गंगा में डुबकी लगाने के बाद घाट किनारे पूजा कर तिलक लगाया और श्रद्धालु ने बाजारों में खरीदारी की.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509





























