👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाकियू (अ) ने सोमवार को कहा कि गांव अच्छेजा की सड़क के पूर्व की आबादी को महायोजना-2031 के मानचित्र में नहीं दर्शाया गया है, उसके स्थान पर इंडस्ट्रीज दिखाई गई है। उन्होंने मांग की है कि इंडस्ट्रीज व ग्रीन बैल्ड को हटाकर महायोजना-2031 में आबादी को दर्शाया जाए।
इस मौके पर राजवीर सिंह भाटी, राजेंद्र गुर्जर, राधेलाल त्यागी, सुबोध आदि उपस्थित थे। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्राधिकरण की उपाध्यक्ष को दिया।





























