हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ में सोमवार को बाबूगढ़ नगर पंचायत चेयरमैन ने जनता की समस्याएं सुनी. कई लोग अपनी-अपनी शिकायत लेकर बाबूगढ़ नगर पंचायत पहुंचे जहां चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर के समक्ष अपनी समस्याएं रखी. वहीं बाबूगढ़ छावनी निवासी अमित कुमार पुत्र चरण सिंह भी बकाया भुगतान की समस्या लेकर पहुंचे. अमित चारा मशीन वालों का कहना है कि बाबूगढ़ नगर पंचायत में अस्थाई गौशाला के लिए की गई चारे और भूसे की आपूर्ति का लगभग दो लाख 27 रुपए बकाया है. बताया जा रहा है कि गौशाला किन्हीं कारणों से 26 अक्टूबर साल 2020 को बंद कर दी गई जिसके बाद अमित कुमार का भुगतान अटक गया. चारा मशीन संचालक पिछले कई महीनों से विभिन्न विभागों के चक्कर काट रहा है लेकिन अभी तक अमित कुमार को बकाए का भुगतान नहीं हो पाया है जिसमें उच्च अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की है.



















