👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर में रविवार को लम्बित वाहन के निस्तारण का अभियान चलाया गया जिसके तहत थाना गढ़मुक्तेश्वर के परिसर में साल 1996 से लेकर 2018 तक के थाने पर खड़े 88 वाहनों का निस्तारण किया गया और 22 लाख रुपए में नीलामी की गई.
थाना गढ़मुक्तेश्वर पर साल 1996 से लेकर 2018 तक के अभियोगों से सम्बन्धित लम्बित माल/लावारिस और सीज शुदा 88 वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया.
इस दौरान कुल 88 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की गयी जिसमें बोली दाताओं द्वारा सर्वाधिक बोली 22 लाख रूपय लगायी गई. इस दौरान 40 चार पहिया, दो तीन पहिया, 46 दो पहिया वाहनों की नीलामी की गई.




























