हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : स्वास्थ्य विभाग ने जनपद हापुड़ के निजी अस्पतालों में चिकित्सकों के पैनल की जांच शुरू कर दी है. कई अस्पतालों को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं. दरअसल अस्पताल के गठित चिकित्सकों के पैनल की जांच की जा रही है. यदि किसी अस्पताल का फर्जी पैनल मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जनपद हापुड़ में 80 से ज्यादा निजी अस्पताल संचालित हैं. ऐसे में मानकों का सत्यापन किया जा रहा है. साथ ही अवैध तरीके से चल रहे क्लिनिको, अल्ट्रासाउंड सेंटरों, अस्पतालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























