हापुड, सीमन(ehapurnews.com): हापुड के एल॰एन॰ स्पोर्ट्स अकादमी के ग्राउंड पर चल रही 40-40 ओवर के मैचों की त्रिकोणीय शृंखला के फ़ाइनल मैच में LNSA रेड की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हरजीत चट्ठा 147 रन, आवेश त्यागी 27 रन की मदद से 37.5 ओवरों में सभी विकेट गँवाकर 286 रन बनाए। आर्यन राजपूत व नितिन भास्कर ने क्रमशः 3-3 विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए LNSA येलो की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 33.1 ओवर में 188 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नमन पांडे 39 रन व मयंक सिद्धार्थ ने 35 रनों का योगदान दिया। आवेश त्यागी ने 4 विकेट व हरजीत चट्ठा ने 2 विकेट लिए।
हरजीत चट्ठा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व नितिन भास्कर को फ़ाइटर ऑफ़ दा मैच चुना गया।
कोच अनुभव नरवाल ने बताया कि 5 मैचों में 646 रन बनाने व 4 विकेट लेने वाले नितिन भास्कर को “प्लेयर ऑफ़ दा सिरीज़” व “बेस्ट बैटर” का ख़िताब दिया गया। 14 विकेट लेने वाले आवेश त्यागी को “बेस्ट बोलर ऑफ़ दा सिरीज़” व “बेस्ट फ़ील्डर” एवं हरजीत चट्ठा को “बेस्ट विकेट कीपर” के ख़िताब से नवाज़ा गया। ADM श्रद्धा शांडिल्य ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफ़ी देकर सम्मानित किया।
अब एक फोन पर कराएं घर बैठे फर्नीचर का काम : 9582002050

































