हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य विभाग और देहात थाना पुलिस के साथ मिलकर अभय होमियो हेल्थ सेंटर पर छापा मारा जहां अनियमितता मिलने पर सेंटर को सील किया गया. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इस दौरान पुलिस ने डॉ एच कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जो पुलिस गिरफ्त से बाहर है. लोगों के भविष्य और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले इस चिकित्सक की गिरफ्तारी कब होगी यह जवाब पहेली बना हुआ है. साथ ही मकान मालिक की भूमिका भी संदेह के दायरे में है.
बता दें कि अभय होमियो हेल्थ सेंटर से छापामारी के दौरान एलोपैथिक औषधियां और अन्य उपकरण मिले. साथ ही 11 मोहरे मिली जो चिकित्सा विभाग और अन्य विभागों की हैं. बताया जा रहा है कि धोखाधड़ी कर यहां फर्जी सर्टिफिकेट बनाए जाते थे जिसका खुलासा कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह सेंटर किराए के मकान में चल रहा था. पुलिस ने डॉक्टर एच कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन मकान मालिक की भूमिका संदेह के दायरे में है.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*






























