👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर चोपला पर तैनात प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी और स्टाफ ने दो पक्षों में चल रहे आपसी मतभेदों को दूर किया और मध्यस्थता कराई. सफल काउंसलिंग करा कर दो पक्षों को एक कर दिया. बता दें कि ललिता पुत्री सत्यपाल निवासी ग्राम सिखेड़ा सिंभावली और सचिन पुत्र बालकराम निवासी भीकनपुर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद की सफल काउंसलिंग की गई जिसके बाद दोनों पक्ष साथ रहने को राजी हो गए.

























