भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्त्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस कार्यक्रम गुरुवार को गढ़ नगर मण्डल में सेक्टर-1 के बूथ संख्या-301 पर समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के आगे द्वीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़ नगराध्यक्ष अंकुर त्यागी ने की व कार्यक्रम का संचालन गढ़ नगर मन्त्री व कार्यक्रम संयोजक रोहित मल्होत्रा ने किया।
इस अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने ‘एक विधान, एक निशान और एक प्रधान’ का नारा देकर राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक रोहित मल्होत्रा, बूथ अध्यक्ष अमित बाल्मीकि,भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक भाटी, भाजपा जिला मंत्री पिंकी त्यागी, डॉ हर्षवर्धन शर्मा,दिनेश गर्ग, विनय मिश्रा, रामौतार राजोरा, शिव कुमार गौतम, आशीष बाल्मीकि, योगेश वर्मा, गोपाल ठाकुर, दीपेंद्र कुमार, तुषार कुमार, दीपक शर्मा, मोहित गुप्ता, अर्जुन शर्मा, करन गौतम, सोनू वर्मा,योगेन्द्र राजपूत,पवन जाटव,दीपांशु दीक्षित,अनिल शर्मा,आशीष चौधरी, परमजीत प्रधान आदि समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






























