हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कृषि अनुसंधान परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता जनपद हापुड़ के पिलखुवा में बुधवार को सरकार द्वारा निजी क्षेत्र में स्वीकृत उप मण्डी स्थल का उद्दघाटन किया।यह फल व सब्जी मंडी पिलखुआ-धौलाना मार्ग पर है। कृषि क्षेत्र में सुधार हेतु निजी क्षेत्र के पूंजी निवेश से स्थापित यह मंडी किसानों, व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाएगी तथा युवाओं के लिये रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। यह मण्डी स्थल प्रधानमंत्री मंत्री के आत्म निर्भर भारत के सपनों को साकार करने हेतु एक और कदम होगा तथा मुख्यमंत्री योगी के द्वारा किसानों की आय में में वृद्धि के लिये एक और प्रयास होगा। इस अवसर पर भाजपाई लज्जारानी गर्ग। नगर अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, वीना गोयल,अनुपम, संजय, सुनील,हरित, हशमत प्रधान, परवेज़ टाटा, संदीप प्रधान व क्षेत्र के किसान, व्यापारी व अन्य रहे ! मंडी का संचालन M/S Facilis Edis LLP करेगी।





























