👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विद्युत विभाग के प्रवर्तन दल ने थाना सिम्भावली के गांव रमपुरा में मंगलवार को मध्यरात्रि के करीब एक एक्सपेलर व चक्की पर छापा मार कार्रवाई करके 21 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी है। यह बिजली चोरी और ऊर्जा प्लेट की आड़ में 125 मीटर दूर स्थित नलकूप के पोल से एक अंडर ग्राउंड केबिल के माध्यम से एक चेंज ओवर द्वारा की जारी थी।
एक सूचना पर प्रवर्तन दल के ए.ई. एस.सी. यादव ने पुलिस बल के साथ गांव रमपुरा में बिजली उपभोक्ता राहुल बल के साथ गांव रमपुरा में बिजली उपभोक्ता राहुल पुत्र अजेंद्र सिंह के ठिकाने पर छापा मारा और 21 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी। बिजली विभाग के बिजीलैंस टीम द्वारा जारी एक वीडियो देखे कि किस प्रकार राहुल बिजली चोरी में लिप्त था।





























