हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अधिवक्ता बार एसोसिएशन धौलाना ने धौलाना तहसील परिसर में सक्रिय कथित दलालों के विरुद्ध कड़ी व सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसोसिएशन की अगुवाई में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट में उपजिलाधिकारी प्रहलाद सिंह मिला और धौलाना तहसील परिसर में सक्रिय कथित दलालों से सख्ती से निबटने की मांग को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रशासनिक कार्यालयों में दलालों का वर्चस्व बढ़ता ही जा रहा है और ये दलाल अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते है जिससे अधिवक्ताओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंचती है। दलालों पर ही तहसील दफ्तर में काम-काज हो रहे है। आरोपी दलालों पर थाना धौलाना में आधा दर्जन मुकद्दमे दर्ज है। एसोसिएशन ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE





























