हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक में शनिवार को कोरोना संक्रमित आठ मरीजों के मिलने की पुष्टि जिला प्रशासन को हुई है। सूत्रों के अनुसार धौलाना ब्लॉक के गांव गालंद से 7 तथा गढ़मुक्तेश्वर के गांव डहाना से एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है। (ehapurnews.com)
जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में मैजिस्ट्रेटों की तैनाती कर प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में ले लिया है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को चिकित्सीय परीक्षण के आदेश दिए हैं। प्रभावित इलाकों को सील कर दिया गया है।
ये भी देखें: VIDEO: हापुड़ में मिनी लाकडाऊन में सोच समझ कर घर से निकले
फ्रिज, वॉशिंग मशीन, AC, ड्री फ्रीज की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें: 9639105106, 8439105106:

























