👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : महिला पतंजलि योग समिति हापुड़ ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हापुड़ के रेलवे पार्क में योग शिविर लगाया। योग का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
कार्यक्रम संयोजिका व योग गुरु आशा सोमानी ने उपस्थित लोगों को योग कराएं और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से मानव से रोग कोसों दूर रहेंगे। इस मौके पर डा.पुष्पा वत्स, हेमलता गर्ग, पूनम अग्रवाल, अलका खटौड़, नीलम त्यागी, संतोष, कृष्णा, मिनाक्षी, इंदू आदि उपस्थित थे।
घर बैठे मॉडल्स/प्रोजेक्ट्स बनवाने में ले मदद: 8433164162




























