हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : क्या आपने कभी बिजली की लाइटें मकानों की दीवार पर टंगी हुई देखी हैं? सुनने में शायद थोड़ा अटपटा लगे लेकिन कुछ ऐसे ही हालात है वार्ड नंबर 27 के… जहां कीलो को ठोककर बिजली की लाइटें लगाई गई हैं. अव्यवस्थाओं का बोलबाला वार्ड नंबर 27 में इस कदर है कि यहां के लोगों में बेहद गुस्सा हुआ है. टूटी सड़क, टूटी पुलिया, गंदी नाली… कुछ ऐसी ही तस्वीर हैं वार्ड नंबर 27 की जिसमें मोहल्ला किला कोना, कोटला सादात, चैनापुरी, अयोध्यापुरी, शिवचरणपुरा आदि मोहल्ले शामिल हैं. लोगों ने किस तरह अपनी नाराजगी दिखाई आइए सुनाते हैं.
सभासद का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र में काफी विकास किया है. जैसे सोलर लाइटें लगवाई है, साथ ही इलाके में इंटरलॉकिंग टाइल्स आदि लगाई है.
EHAPUR NEWS जल्द ही आपके क्षेत्र में पहुंचेगी और पिछले साढे चार वर्षों में कितना विकास हुआ है इसका जवाब तलाशेगी. तब तक के लिए देखते रहिए EHAPUR NEWS.
































