हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति हापुड़ के तत्वावधान में 22वां भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव श्री नरेंद्र सरोवर में नौका विहार के साथ शुरु हो गया। श्री नरेंद्र सरोवर में नौका विहार बृजघाट गंगा तट पर मनाया गया। यह पहला अवसर था जब बृजघाट गंगा में नौका विहार उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
भगवान श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव रविवार 3 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन रथ यात्रा सुबह 8 बजे पुराना बाजार हापुड़ के प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होगी और दोपहर बाद श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर विश्राम करेगी।
एक दिव्य रथ में भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव जी, बहन सुभद्रा जी के विग्रह स्थापित होंगे जिसके दर्शनों का सौभाग्य श्रद्धालुओं को मिलेगा। इस दिव्य रथ को रस्से से खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लग जाती है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























