👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देव नंदिनी फ्लाईओवर पर एक व्यक्ति चाइनीस मांझे का शिकार हो गया. इस दौरान बाइक सवार घायल हो गया जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 16 टांके आए हैं. चिकित्सकों का कहना है कि मांझा नस के बेहद करीब पहुंच गया था लेकिन घायल व्यक्ति बाल-बाल बच गया.
मामला रविवार का है जब हापुड़ के मौहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी सुरेंद्र कुमार किसी कार्य से नवीन मंडी गया हुआ था. वह वापस बाइक से घर लौट रहा था कि इसी दौरान देव नंदिनी फ्लाईओवर के ऊपर चाइनीस मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार सुरेंद्र घायल हो गया जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के दौरान सुरेंद्र को 16 टांके आए हैं.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509






























