👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अग्निपथ योजना को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध जारी है. ऐसे में जनपद हापुड़ में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि प्रशासन की क्या-क्या तैयारियां हैं.
एडीएम का कहना है कि यदि किसी को अग्निपथ योजना के बारे में कोई सुझाव देना है तो वह लिखित रूप में ज्ञापन के माध्यम से सुझाव देने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है. बता दें कि प्रदर्शनकारियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी निगाह है.





























